किसी भी अच्छे कार्य को प्रारंभ करने के लिए 'अभी' का समय सबसे अच्छा होता है| कई लोग केवल इसी आशा मे कि अच्छा मुहूर्त आएगा, अपने कार्य को टालते रहते है| भाग्य कुछ और नहीं केबल हमारे कार्य करने की क्षमता एवं कुशलता है अगर आपने अपने मन में किसी नये लक्ष्य को निर्धारित कर लिया है तो उसके लिए सही समय का इतंजार मत करिए बस सीधा रण भूमि मे कूद पडिए |समय अपने आप सही हो जायेगा |कुछ लोग यह सोच रहे होगे कि भला ऐसा कैसे | हम सभी जानते कि समय उडता है |अगर आप उसे नही पकडेगे ,वह तब भी उड जाएगा |हा यदि आप समय को पकड कर उसके साथ साथ चलेगे तो अपने लक्ष्य तक समय पर अवशय पहुंच जाएगे, क्याकि आप समय के पायलट है| क्योकि हजारो मील की यात्रा भी एक कदम से सुरू होती है एक एक कदम चलने पर वह हजारो मीलो मे बदल जाती है| वही यदि इस आशा मे हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे कि कोई हाथ बढाएगा,दिशा दिखाएगा तो उम्र बढती जाएगी और हम बैठे रह जाएगे | क्योकि समय किसी का इतंजार नही करता और जो अच्छे मुहूर्त या समय की प्रतिक्षा किए बिना शुरू हो जाते है, उनके लिए समय कभी खराब नही होता|
धन्यवाद।